देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के जन्मदिन पर उनको हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की। सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट के जरिए उन्होंने राजनाथ सिंह को अपना बधाई संदेश प्रेषित किया।

अपने बधाई संदेश में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने लिखा कि “केंद्रीय रक्षा मंत्री आदरणीय श्री राजनाथ सिंह जी को जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं भगवान बदरी केदार से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूं।”