नई दिल्ली। प्यार में अक्सर कहा जाता है कि प्यार के आगे लुक्स मेटर नहीं करता। आजकल प्यार को लेकर लोगों की सोच भी बदल गई है। लोग चाहते हैं कि जब आपसे कोई प्यार करे तो आपकी पर्सनालिटी से प्यार करें न की आपके लुक्स से। हाल ही में इस बात को लेकर एक रिसर्च की गई कि पार्टनर का लुक मायने रखता है या नहीं। इस मामले में एक चौकाने वाली बात सामने आई। वह यह कि महिलाओं की खुशी पुरूषों की पर्सनालिटी से नहीं बल्कि उनके लुक्स से जुड़ी हुई होती है।
रिसर्च के अनुसार जो महिलाएं ज्यादा आकर्षक होती हैं, वे अपने पति के साथ ज्यादा खुश रहती हैं। साथ ही अपने रिश्ते से ज्यादा संतुष्ट भी होती है। ये दावा फ्लोरिडा स्टेट यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञों द्वारा किया गया है। इस यूनिवर्सिटी द्वारा की गई रिसर्च में 113 जोड़ों को शामिल किया गया। सभी की उम्र लगभग 30 साल से कम थी और उनकी शादी को ज्यादा वक्त भी नहीं हुआ था। लगभग सभी की शादी को तीन चार माह ही हुए थे। इन सभी जोड़ों को एक पेपर दिया गया, जिस पर कुछ सवाल लिखे थे। ये सवाल उनकी हेल्थ से जुड़े हुए सवाल थे। रिसर्च में यह पाया गया कि जिन महिलाओं के पति कम हैंडसम होते हैं वे महिलाएं अपने पार्टनर के साथ ज्यादा खुश रहती हैं। उनका रिश्ता बहुत ही स्मूथ चलता है।
लीड रिसर्चर तानिया रेनॉल्ड्स के मुताबिक ज्यादातर महिलाओं का कहना है कि यदि उनका पति हैंडसम हो तो उन्हें हमेशा डर सताता रहता है, ताकि वह किसी और लड़की के चक्कर में न आ जाए। वहीं जो लड़के कम आकर्षित होते हैं, उनकी पत्नियों को यह डर नहीं रहता और वे अपने पति से संतुष्ट होती हैं। साथ ही जिन महिलाओं के पति ज्यादा हैंडसम होते हैं, उन महिलाओं को खुद को फिट रखने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती हैं, ताकि वे अपने पति से मैच कर सकें।